देश

DA Hike: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी

फाइनेंशियल ईयर शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है.

DA Hike: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी
PM Narendra Modi | ANI

नई दिल्ली: फाइनेंशियल ईयर शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है. केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. यानी अब DA 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा.

सरकार का यह कदम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहतभरा साबित होगा, क्योंकि बढ़ती महंगाई के बीच वेतन में इजाफा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा. इसके अलावा, 8वें वेतन आयोग की संभावनाओं के बीच इस तरह की बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि भविष्य में और भी अच्छी खबरें आ सकती हैं.

महंगाई भत्ता 55 फीसदी तक पहुंचा

इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है. महंगाई भत्ता सीधे सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर असर डालता है. इस 2 फीसदी वृद्धि के बाद उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी.

पिछली बार कब बढ़ा था DA?

इससे पहले, जुलाई 2024 में सरकार ने DA को 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी किया था. यानी पिछले कुछ महीनों में कर्मचारियों के वेतन में अच्छा इजाफा हुआ है. यह बढ़ोतरी महंगाई के असर को कम करने और सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).