अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी महजबीन COVID-19 से संक्रमित, कराची के आर्मी अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसकी पत्नी महजबीन (Mahzabeen) को भी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन को पाकिस्तान के कराची में एक आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीं रिपोर्ट यह भी है कि दाऊद के कुछ गार्ड्स और उसके साथ रहने वाले लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. जिन्हें क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है. अन्य देश की तरह कोरोना का कहर पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है. वहीं मुंबई ब्लास्ट के बाद से पाकिस्तान की सह में दाऊद जाकर छीपा है. भारत सरकार ने कई बार दाऊद के पाकिस्तान में होने के पुख्ता सबूत दिए हैं. लेकिन पाकिस्तान हर बार की तरह झूठ बोलकर मुकर जाता है.

दाऊद और उसकी पत्नी को हुआ कोरोना (Picture Source: ANI)

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसकी पत्नी महजबीन (Mahzabeen) को भी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन को पाकिस्तान के कराची में एक आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीं रिपोर्ट यह भी है कि दाऊद के कुछ गार्ड्स और उसके साथ रहने वाले लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. जिन्हें क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है. मुंबई ब्लास्ट के बाद से पाकिस्तान की सह में दाऊद जाकर छीपा है. भारत सरकार ने कई बार दाऊद के पाकिस्तान में होने के पुख्ता सबूत दिए हैं. लेकिन पाकिस्तान हर बार की तरह झूठ बोलकर मुकर जाता है. बता दें कि दाऊद इब्राहीम ने देश के भीतर 1993 बम ब्लास्ट की नापाक साजिश रची थी.

12 मार्च, 1993 को दोपहर के बाद मुंबई के कई इलाकों में एक के एक बाद एक कुल 13 सीरियल बम धमाके हुए थे. इन धमाकों में 257 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल थे. उसके बाद से दाऊद पाकिस्तान में जाकर बस गया और वहां से ISI के लिए काम करने लगा. अन्य देश की तरह कोरोना का कहर पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है.

गौरतलब हो कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के चार हजार 896 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ कर 89 हजार 249 हो गयी है. देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ कर 1838 हो गयी है. पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक सिंध प्रांत में है. जहां 33, 536 लोग संक्रमित हैं. इसके बाद पंजाब, खैबर पख्तुनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित बाल्तिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का नंबर आता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड