Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के दो कुत्तों की भूख से मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चकिया इलाके में गैंगेस्टर अतीक अहमद के पैतृक घर में उनके पांच कुत्तों में से दो की भूख से मौत हो गई. शुक्रवार को जहां एक मादा डॉग ब्रूनो की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य नर कुत्ते ने शनिवार को अंतिम सांस ली.
प्रयागराज, 12 मार्च : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चकिया इलाके में गैंगेस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के पैतृक घर में उनके पांच कुत्तों में से दो की भूख से मौत हो गई. शुक्रवार को जहां एक मादा डॉग ब्रूनो की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य नर कुत्ते ने शनिवार को अंतिम सांस ली. जिला प्रशासन ने अब पशु चिकित्सकों की एक टीम भेजी है जिन्होंने शेष तीन कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच की है और आवश्यक उपचार शुरू किया.
प्रयागराज नगर निगम (पीएमसी) के पशु कल्याण विभाग ने भी शेष तीन कुत्तों की देखभाल शुरू कर दी है. भोजन, पानी और उचित देखभाल के अभाव में इन तीनों की भी हालत बिगड़ती जा रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते ग्रेट डेन नश्ल के लग रहे थे. यह भी पढ़ें : Mumbai: मुंबई के ऑटोरिक्शा पर लोहे का रॉड गिरा, मां-बेटी की मौत
कुत्तों की देखभाल अतीक का परिवार कर रहा था, जो पास के एक घर में रह रहा था. लेकिन 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद काई कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहा था. पड़ोसियों ने भी पुलिस के डर से कुत्तों को खाना देना बंद कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

