Ulhasnagar Family Dispute: मुंबई से सटे उल्हासनगर में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, एक को गोली लगी, दूसरे पर तलवार से हमला

मुंबई से सटे उल्हासनगर के साईंनाथ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति पर तलवार से हमला किया गया। यह वारदात हिललाइन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

Ulhasnagar Family Dispute: मुंबई से सटे उल्हासनगर के साईंनाथ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति पर तलवार से हमला किया गया. यह वारदात हिललाइन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया गया और जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.

पिछले कुछ दिनों से चल रहा था तनाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपियों के परिवारों के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव चल रहा था. सोमवार रात यह विवाद अचानक उग्र हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने पहले फायरिंग की और फिर तलवार से हमला कर दिया. यह भी पढ़े: Mumbai Firing: मुंबई के मानखुर्द में दो परिवारों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग, फरजाना शेख नाम की महिला की मौत

डीसीपी ने घटना की पुष्टि की

डीसीपी सचिन गोरे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हिंसा पारिवारिक विवाद का परिणाम है. उन्होंने कहा, “आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आम जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. वहीं शांति बनाए रखने के लिए उल्हासनगर में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट