यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक कूटनीतिक हालात और रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तार से चर्चा की.

PM Modi and Volodymyr Zelenskyy | X

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक कूटनीतिक हालात और रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तार से चर्चा की. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री के गर्मजोशी भरे शब्दों और समर्थन के लिए आभार जताया.

जेलेंस्की ने पीएम मोदी को रूस के हालिया हमलों के बारे में जानकारी दी, खासकर जापोरिजिया के बस स्टेशन पर हुए हमले का जिक्र किया, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. उन्होंने कहा, “जब दुनिया युद्ध खत्म करने की कूटनीतिक संभावना तलाश रही है, रूस अपनी आक्रामकता और हमलों को जारी रखे हुए है.”

भारत की शांति पहल में भूमिका

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है और इस दिशा में हर संभव योगदान देगा. उन्होंने यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई. जेलेंस्की ने कहा कि भारत इस बात से सहमत है कि यूक्रेन से जुड़े सभी निर्णयों में उसकी भागीदारी अनिवार्य है, वरना कोई भी समझौता बेअसर होगा.

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने PM मोदी का आभार व्यक्त किया

रूसी ऊर्जा निर्यात पर प्रतिबंध की मांग

जेलेंस्की ने बातचीत में रूस की ऊर्जा आपूर्ति, विशेष रूप से तेल निर्यात, पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि रूस की युद्ध को फंड करने की क्षमता कम की जा सके. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं का रूस पर प्रभाव है, उन्हें मॉस्को को स्पष्ट संदेश देना चाहिए.

शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत: PM मोदी

सितंबर में होगी आमने-सामने मुलाकात

दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान सितंबर में व्यक्तिगत मुलाकात करने पर सहमति जताई. इसके अलावा जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया, जबकि मोदी ने भी उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया.

Share Now