Who is Sukhwinder Singh Sukhu: जानें कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, जिन्हें कांग्रेस ने सौंपी हिमाचल प्रदेश की कमान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू मूल रूप से हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू के पास लॉ की डिग्री है. वह कॉलेज के दिनों में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े थे.
Who is Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे, कांग्रेस आलाकमान के अधिकारिक घोषणा के बाद सस्पेंस ख़त्म हुआ. सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम के ऐलान के बाद कल यानी रविवार को 11 बजे जहां मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू शपथ लेंगे. वहीं कांग्रेस आलाकमान ने उपमुख्यमंत्री की कमान मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी हैं. इन दोनों नेताओं में जानते हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले हैं. उन्होंने वकालत की है. वे कॉलेज के दिनों में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े थे. 1989 में वह राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए. 1998-2008 के बीच, सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस (यूथ) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. यह भी पढ़े: Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
सुखविंदर सिंह सुक्खू 1992 और 2002 के बीच की अवधि में शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद चुने जाने के बाद सार्वजनिक सेवा में प्रवेश किया. यूथ कांग्रेस में अपने कार्यकाल के बाद वह 2008 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने. सुक्खू को बाद में अपने पार्टी प्रबंधन कौशल और लोकप्रियता के कारण पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया.
सुक्खू हिमाचल कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं. इस बार उन्होंने नादौन सीट से बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 वोटों के अंतर से हराया था. 2003, 2007, 2017 और 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

