देश

Ujjain: महाकाल से मुलाकता अब होगी और आसान, स्टेशन से मंदिर तक बनेगा रोप-वे, स्टेशन होगा ऐसा की अमेरिकी भी देखते रह जाएंगे

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन को महाकाल लोक के बाद एक और सौगात मिली है. यहां रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलो मीटर लंबा रोप-वे बनेगा. इसकी मंजूरी दे दी गई है.

Ujjain: महाकाल से मुलाकता अब होगी और आसान, स्टेशन से मंदिर तक बनेगा रोप-वे, स्टेशन होगा ऐसा की अमेरिकी भी देखते रह जाएंगे
Mahakaleshwar

उज्जैन/भोपाल, 14 अक्टूबर : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन को महाकाल लोक के बाद एक और सौगात मिली है. यहां रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलो मीटर लंबा रोप-वे बनेगा. इसकी मंजूरी दे दी गई है. बताया गया है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलोमीटर लम्बाई के रोप-वे टेंडर को 209 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी पांच मिनट में तय होगी.

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक जुलाई-2023 से रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा. रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिये फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस और कार पाकिर्ंग की सुविधा भी मिलेगी. यह भी पढ़ें :Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में भारी बारिश से 13 की मौत

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक, सुबह छह बजे से श्री महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की शयन आरती तक अर्थात 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. श्री महाकाल लोक में प्रवेश रात में 10 बजे तक दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).