Udaipur Beheading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा की, कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे प्रशासन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में हुई हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बिरला ने उदयपुर में हुई हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह समय शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का है

अध्यक्ष ओम बिरला (Photo Credits: twitter )

Udaipur Beheading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने उदयपुर में हुई हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बिरला ने उदयपुर में हुई हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह समय शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का है. बिरला ने सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रशासन से सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है. उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, उदयपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

वहीं आगे ओम बिरला ने कहा कि यह समय शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का है। प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे तथा सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए. यह भी पढ़े: Udaipur Beheading: राजस्थान में लोगों के विरोध के बाद प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, एक महीने के लिए धारा 144 लागू

बता दें कि उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक दर्जी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम लेक सिटी में अपराध स्थल का दौरा करने के लिए तैयार है. एक सूत्र ने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि मामला आतंकवाद निरोधी एजेंसी को सौंपा जा सकता है. सूत्र ने कहा, हमें संदेह है कि इस घटना में कुछ आतंकवादी समूह शामिल हो सकते हैं. आरोपी कुछ आतंकवादी संगठनों के संपर्क में हो सकता है.इन कोणों की जांच के लिए एनआईए की एक टीम के उदयपुर जाने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड