UAE ने IndiGo की फ्लाइट्स पर 24 अगस्त तक लगाया बैन, सभी उड़ानें रद्द- ये है वजह

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने IndiGo की फ्लाइट्स का संचालन 24 अगस्त तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. IndiGo ने भी इस खबर पर सहमति जताई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने IndiGo की फ्लाइट्स का संचालन 24 अगस्त तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. IndiGo ने भी इस खबर पर सहमति जताई है. इंडिगो ने कहा, परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण, संयुक्त अरब अमीरात के लिए इंडिगो की सभी उड़ानें 24 अगस्त, 2021 तक रद्द की गई हैं. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरलाइन पर संयुक्त अरब अमीरात ने एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगाया है. क्योंकि इंडिगो के कई यात्रियों ने एयर पोर्ट पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट नहीं करवाया था. अफगानिस्तान से भागे राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अबू धाबी में ली पनाह, UAE ने पुष्टि के बाद कहा- मानवीय आधार पर दी शरण.

यूएई ने भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, नाइजीरिया और युगांडा के प्रत्येक यात्री के लिए यात्रा से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट और उड़ान से कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर एक और रैपिड-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया था.

IndiGo की फ्लाइट्स पर UAE ने लगाया बैन

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो की फ्लाइट्स कथित तौर पर उन यात्रियों को ले गईं जिन्होंने भारत में एयर पोर्ट पर COVID-19 टेस्ट नहीं करवाया था. इसलिए, यूएई ने एयरलाइन पर 24 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

यह प्रतिबंध 17 अगस्त से लागू हुआ. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण खाड़ी देश के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, "परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण, संयुक्त अरब अमीरात के लिए इंडिगो की सभी उड़ानें 24 अगस्त, 2021 तक रद्द हैं."

इंडिगो ने आगे कहा, "हमने अपने सभी यात्रियों को सूचित कर दिया है और एक बार परिचालन फिर से शुरू करने के बाद रिफंड या दूसरी फ्लाइट्स में उनकी सीट एडजस्ट की कोशिश करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\