Maharashtra: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार सुबह संदिग्ध बाघ हमले में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी.
चंद्रपुर, 6 अप्रैल : महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर जिले में मंगलवार सुबह संदिग्ध बाघ हमले (Tiger attack) में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी. चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब पवनपार गांव के दो लोग ब्रह्मपुरी मंडल के अंतर्गत सिंदेवाही जंगल क्षेत्र में महुआ के फूल बीनने गए थे.
अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि बाघ ने शुरू में एक व्यक्ति पर हमला किया होगा और जब उसके रिश्तेदार ने उसे बचाने की कोशिश की होगी तो बाघ ने उसकी भी जान ले ली. उन्होंने बताया कि मृतकों के शव वन क्षेत्र में 200 मीटर की दूरी पर मिले. इनकी पहचान कमलाकर ऋषि उंदीरवाड़े (60) और दुरवास धनुजी उंदीरवाड़े (48) के तौर पर हुई है. यह भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल पर विवाद में दिल्ली नागरिक रक्षा के तीन कर्मी घायल
अधिकारी ने कहा कि वन विभाग जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतकों के परिवार के सदस्यों को मुआवजा देगा.
घटनास्थल जिले के तड़ोबा अंधारी बाघ अभयारण्य से करीब 45 किलोमीटर दूर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

