किसान आंदोलन के बीच पंजाब के अटारी बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन गुरुवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गया. इस बीच पंजाब (Punjab) में अटारी बॉर्डर (Attari Border) पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी (Pakistan) घुसपैठियों के पास से हथियार बरामद किए है. फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन गुरुवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गया. इस बीच पंजाब (Punjab) में अटारी बॉर्डर (Attari Border) पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी (Pakistan) घुसपैठियों के पास से हथियार बरामद किए है. फ़िलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जम्मू-कश्मीर : मंदिर में आगजनी की फर्जी खबर फैलाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर से सटे अटारी बॉर्डर पर दो घुसपैठिये मारे गए हैं. एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने गुरुवार तड़के इन संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने उनसे हथियार भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि सीमा पार से घुसपैठ होता देख बीएएस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दोनों तरफ से फायरिंगशुरू हो गई. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया है.

इसी हफ्ते जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों को मार गिराए जाने और अन्य को पुंछ जिले में दबोचे जाने को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में जारी जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान ने कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की कश्मीर में घुसपैठ कराने का एक और प्रयास किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम निभाएगा अहम भूमिका, जानें बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे मैच का पूरा लुफ्त

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त