Shocking! महाराष्ट्र में नए साल पर दो बड़े हादसे, नासिक में फैक्टी में भीषण धमाका, सोलापुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. वहीं सोलापुर में एक फैक्ट्री में धमका होने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई है दस लोग घायल है.

नासिक में भीषण धमका (Photo Credits ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गोंडे गांव में जिंदल पॉलीफिल्म्स कंपनी के प्लांट के एक बॉयलर में विस्फोट और आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.30 बजे मिली. स्थानीय चश्मदीदों ने दावा किया कि परिसर में कम से कम 250 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन उनमें से अधिकांश बाहर भागने में सफल रहे.

अग्निशमन दलों ने कम से कम 14 घायलों को बचाने में कामयाबी हासिल की और 2 श्रमिकों के शव बरामद किए. एक चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, घायलों में से कम से कम चार की हालत गंभीर बताई गई है. नासिक के कलेक्टर गंगाधरन डी. और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सचिन पाटिल ने स्थिति की समीक्षा की. यह भी पढ़े: Nashik Fire Update: नासिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग हादसे में एक शख्स की मौत, 14 से अधिक लोग जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी- Watch Video

वहीं नए साल के मौके पर महाराष्ट्र के सोलापुर के बरशी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ.  जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राहत कार्यों के लिए दमकल की चार गाड़ियां, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद यूनिट में आग की लपटें उठने लगी. इस दौरान कम से कम 40 मजदूर पटाखे बनाने में लगे हुए थे.स्थानीय लोगों ने दावा किया कि साइट से कम से कम 9 शव बरामद किए गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड