Bihar: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट मामले में हैदराबाद से लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद में रह रहे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 30 जून: बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों हुए विस्फोट के सिलसिले में एनआईए ने हैदराबाद में रह रहे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इमरान मलिक उर्फ ​​इमरान खान और उसका भाई मोहम्मद नासिर खान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादियों द्वारा देश भर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा थे. Bihar में टीका लगाओ, इनाम पाओ! लक्की ड्रा में जीतने वालों को मिला टीवी और पंखा.

उन्होंने कहा कि दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश में शामली जिले के रहने वाले हैं. एनआईए ने 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक पार्सल में हुए विस्फोट की जांच अपने हाथ में ली थी और उसके बाद दोनों उसके निशाने पर थे. जांच से पता चला कि पार्सल सिकंदराबाद में बुक किया गया था और सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से वहां पहुंचा था.

प्रवक्ता ने कहा कि अपराध स्थल के दौरे और एनआईए की जांच टीम द्वारा महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के बाद प्रारंभिक जांच और आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ में पता चला है कि लश्कर के शीर्ष आतंकवादियों द्वारा भारत भर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए देश से बाहर से साजिश रची गई है.

उन्होंने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देश पर काम करते हुए गिरफ्तार आरोपियों ने विस्फोटक (आईईडी) को कपड़े के पार्सल में पैक कर ट्रेन में रख दिया. उन्होंने कहा कि इसका मकसद चलती ट्रेन में विस्फोट और आग लगाना था ताकि बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होता.

प्रवक्ता ने कहा, “नासिर खान वर्ष 2012 में पाकिस्तान गया था और स्थानीय रूप से उपलब्ध रसायनों से आईईडी बनाने के लिए लश्कर के आकाओं से प्रशिक्षण प्राप्त किया था. वह अपने भाई इमरान के साथ कूट वाले संचार मंचों के जरिए लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित आकाओं के संपर्क में था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\