अहमदाबाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में झारखंड के दो मजदूर गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के सिलसिले में झारखंड के दो निर्माण मजदूरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, नौ नवंबर: गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के सिलसिले में झारखंड के दो निर्माण मजदूरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चैतन्या मांडलिक ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, शहर की अपराध शाखा ने आरोपी मुकुट और इमान को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों ही झारखंड के खूंटी के निवासी हैं. Delhi Shocker: देवर की हैवानियत, भाभी का गला घोंटने के बाद दिया बिजली का झटका, जानें कई रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला यह मामला.

शहर के घाटलोडिया इलाके में एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में दो नवंबर को दयानंद शानबाग (90) और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी (80) मृत मिली थीं. पुलिस के मुताबिक, उनकी हत्या की गई थी.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से उसी इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और उन्होंने हत्या करने में अपनी भूमिका कबूल कर ली है. मांडलिक ने बताया कि आरोपियों को पैसों की जरूरत थी क्योंकि उन्हें अपने परिवारों को पैसे भेजने थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक इमारत को निशाने पर लिया जिसके 12 फ्लैटों में से सिर्फ पांच ही आबाद हैं.

डीसीपी के मुताबिक, इमान नीचे चौकीदारी करता रहा जबकि मुकुट इमारत में गया और तीसरी मंजिल पर पहुंच कर पीड़ितों के घर में घुस गया, क्योंकि मुख्य द्वार खुला था. अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति ने उसे रोका तो आरोपी ने चाकू से उनके गले रेत दिए. उन्होंने बताया कि मुकुट को अलमारी और रसोई में कुछ नहीं मिला. मांडलिक ने बताया कि आरोपी को घर में सिर्फ 500 रुपये मिले और उन्हें लेकर वह भाग गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी