शिमला में हुए भूस्खलन में बिहार के दो मजदूरों की मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके अश्वनी खड्ड में मंगलवार को हुए भूस्खलन में बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
शिमला, 6 फरवरी : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके अश्वनी खड्ड में मंगलवार को हुए भूस्खलन में बिहार के दो मजदूरों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मृतक राकेश (31) और राजेश (40) भूस्खलन के समय एक स्टोन क्रशर के पास झोपड़ियों में सो रहे थे और जिंदा दफन हो गए. शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : Harda Factory Blast: हरदा फैक्ट्री हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतक पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का किया ऐलान
शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

