ट्विटर ने अपमानजनक भाषा पर लगाम लगाने के लिए ‘सेफ्टी मोड’ का परीक्षण किया
ट्विटर ने उसके हैंडल पर अपमानजनक और घृणित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर अंकुश लगाने के लिये एक नया उपाय किया है। उसने एक नए ‘सेफ्टी मोड’ फीचर का परीक्षण किया है, जो अपमानजनक या घृणित टिप्पणियां करने वाले खातों को सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देगा।
नयी दिल्ली, 2 सितंबर: ट्विटर (Twitter) ने उसके हैंडल पर अपमानजनक और घृणित का इस्तेमाल करने वालों पर अंकुश लगाने के लिये एक नया उपाय किया है. उसने एक नए ‘सेफ्टी मोड’ (Safety Mode) फीचर (Feature) का परीक्षण किया है, जो अपमानजनक (Offensive) या घृणित टिप्पणियां (hate comments) करने वाले खातों को सात दिनों के लिए अस्थायी रूप से ब्लॉक (Block) कर देगा. यह भी पढे: Dengue Outbreak in UP: फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल का कहर, मौत का आंकड़ा 67 पर पहुंचा
ट्विटर ने बुधवार (Wednesday) को एक ब्लॉग पोस्ट (Blog Post) में कहा कि नए सुरक्षा उपाय को आईओएस, एंड्रॉइड (Android) और ट्विटर डॉट कॉम पर एक छोटे समूह के बीच उनकी राय जानने के लिए लागू किया गया है.ट्विटर ने कहा, ‘‘हमने ऐसे फीचर और सेटिंग को लागू किया है, जो आपको अधिक सहज महसूस करने और अपने अनुभव को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं.
हम अवांछित बातचीत का सामना करने वाले लोगों पर दबाव को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहते हैं. ’’पोस्ट में आगे कहा गया, ‘‘अवांछित ट्वीट ट्विटर पर बातचीत के दौरान आ सकते हैं, इसलिए हम सुरक्षा मोड की शुरुआत कर रहे हैं. यह एक नई सुविधा है, जिसका मकसद हानिकारक बातचीत को कम करना है. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

