Twin Tower: टावर ध्वस्त होने के बाद एमरोल्ड कोर्ट के 70 फीसदी लोग घर लौटे, सफाई जारी
ट्विन टावर (Twin Tower) गिराए जाने के बाद यहां के एमरोल्ड कोर्ट में रहने वाले लगभग 70 प्रतिशत लोग जो यहां से चले गए थे, अब अपने घर लौट आए हैं. अथॉरिटी के टैंकरों की मदद से सोसाइटी की सफाई की जा रही है. सोसाइटी से धूल-मिट्टी को पूरी तरह से हटाया जा रहा है. वहीं अगर बात करें सुपरटेक बिल्डिंग की तो उसमें एस्टर टू टावर में कई जगह दरारे दिखाई दे रही हैं और धूल मिट्टी का जमाव वहां पर दिखाई दे रहा है.
ट्विन टावर (Twin Tower) गिराए जाने के बाद यहां के एमरोल्ड कोर्ट में रहने वाले लगभग 70 प्रतिशत लोग जो यहां से चले गए थे, अब अपने घर लौट आए हैं. अथॉरिटी के टैंकरों की मदद से सोसाइटी की सफाई की जा रही है. सोसाइटी से धूल-मिट्टी को पूरी तरह से हटाया जा रहा है. वहीं अगर बात करें सुपरटेक बिल्डिंग की तो उसमें एस्टर टू टावर में कई जगह दरारे दिखाई दे रही हैं और धूल मिट्टी का जमाव वहां पर दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़ें: Fact Check: सेना में 2017 से नेपाल के सिर्फ 2 गोरखाओं को किया गया भर्ती? Indian Army ने बताई इसकी सच्चाई
बिल्डिंग गिरने के बाद कुछ मलबा एटीएस के कुछ फ्लैट्स में भी पहुंचा है. जो लोग अपने घर पहुंचे हैं, वे पहले यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घर में कहीं तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है और उसके साथ साफ-सफाई भी शुरू हो गई है. अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें एमरोल्ड कोर्ट में वापस आना बाकी है.
ट्विन टावर के मलबे को हटाने का काम 2 दिन बाद किया जाएगा, क्योंकि उसमें 10 ब्लैक बॉक्स लगाए गए थे, जो उसके अंदर की तस्वीरें उसके अंदर का वाइब्रेशन और सब कुछ नापने के लिए लगाए गए थे. उनको निकालने के बाद यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं कोई विस्फोटक अंदर तो नहीं रह गया है. इसके बाद जब एडिफिस और सीबीआरआई अपनी रिपोर्ट सौंप देगा, उसके बाद मलबे को हटाने का काम शुरू होगा. सड़क पर आए ट्विन टावर के मलबे को नोएडा अथॉरिटी ने शनिवार की शाम तक हटा दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

