देश

ED से पूछताछ के बाद पहली बार रॉबर्ट वाड्रा की आई प्रतिक्रिया, फेसबुक पर पोस्ट कर कहा- सच्चाई की हमेशा जीत होती है

उनके खिलाफ किये जा रहे कार्रवाई को लेकर उन्होंने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दिया है. अब उन्होंने अपने फेसबुक (Facebook) पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है.

ED से पूछताछ के बाद पहली बार रॉबर्ट वाड्रा की आई प्रतिक्रिया, फेसबुक पर पोस्ट कर कहा- सच्चाई की हमेशा जीत होती है
रॉबर्ट वाड्रा (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली: मनी लांडरिंग (Money Laundering) मामले में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद (ED) ने अब तक वाड्रा से तीन बार पूछताछ कर चुकी है. शनिवार को भी उनसे ईडी ने कई घंटों तक पूछताछ की. उनके खिलाफ किये जा रहे कार्रवाई को लेकर उन्होंने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दिया है. अब उन्होंने अपने फेसबुक (Facebook) पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है.

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'सुप्रभात मैं पूरे देश के अपने उन सभी दोस्तों और परिचितों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं. मैं ठीक हूं. किसी भी चीज से निपटने के लिए अनुशासित और अच्छा हूं. जिसमें मुझे डाला जा रहा है. सच्चाई की हमेशा जीत होती है. आप सभी को रविवार को एक सुखी रविवार और एक स्वस्थ हफ्ते की बधाई.' यह भी पढ़े: Money Laundering Case: रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने 8 घंटे से ज्यादा समय तक की पूछताछ, सोमवार को दोबारा होंगे पेश

अब तक तीन बार हो चुकी है पूछताछ

बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा से शनिवार के अलावा 6 और 7 फरवरी को पूछताछ की गई थी. उनसे पहली बार करीब साढ़े पांच घंटे और दूसरी बार करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी. माना जा रहा है कि पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘सामना’ उन दस्तावेजों से कराया गया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं. उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं.

क्या है मामला

यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन से संबंधित है. यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की बताई जा रही है. उनमें पचास और चालीस लाख ब्रिटिश पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं. हालांकि वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).