एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: हमीरपुर रफ्तार का कहर, ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग चरवाहे की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर जिले (Hamirpur district) की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .

Uttar Pradesh: हमीरपुर रफ्तार का कहर, ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग चरवाहे की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर (उप्र), 26 दिसंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर जिले (Hamirpur district) की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) विक्रमजीत सिंह (Vikramjit Singh) ने शनिवार को बताया, "क्षेत्र के टिकरौली गांव का बुजुर्ग चरवाहा रज्जू पाल (58) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जंगल से बकरी चराकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी."

उन्होंने बताया, "हादसे के बाद भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और इस संबंध में माला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है." एक अन्य घटना में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.के. पांडेय ने बताया, "सरसई गांव में अपने खेत में बने मकान में बेटों के साथ रह रही महिला शिवकुमारी (45) ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बांदा शहर में बदमाशों ने व्यवसायी के बेटे का किया अपहरण, चार गिरफ्तार

उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है." उन्होंने बताया कि "महिला के बेटे आत्महत्या की वजह उसका बीमारी से तंग आना बता रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).