बिहार : मुजफ्फरपुर जिले में ट्रक और मोटसाइकिल की टक्कर की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. सभी लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर तुर्की के रजला गांव में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान शनिवार को सुबह करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर फकुली क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मोटर साइकिल पर सवार सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : बिहार : देर रात घर में लगी आग, सो रहे 2 बच्चों की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
फकुली ओपी के प्रभारी आऱ क़े राकेश ने बताया कि मृतक वैशाली जिले के धर्मपुर गांव के एक ही परिवार के थे. मृतकों में सिंघेश्वर महतो की पत्नी गुलाबी देवी (47), पुत्र विवेक कुमार (5), पुत्र सुजय कुमार (17) एवं नरेश महतो के पुत्र रमेश कुमार (20) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

