MP Girl Student Suicide Case: विदिशा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया
विदिशा, 30 जुलाई: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया तनाव के हालात बने तो पुलिस बल की तैनाती करना पड़ी. यह भी पढ़े: Hyderabad Girl Student Suicide Case: हैदराबाद में कॉलेज के हॉस्टल से कूद कर छात्रा ने दी जान
पुलिस के मुताबिक, लटेरी तहसील मुख्यालय के उप जेल भवन क्षेत्र में रहने वाले भगवान सिंह कुशवाहा की बेटी निशा ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली उसने जिस समय आत्महत्या की, उस समय घर पर कोई नहीं था जब उसकी मां बाजार से लौटी तो बेटी कमरे पर फांसी से लटकी मिली
आत्महत्या करने वाली निशा के परिजनों का कहना है कि उसने शनिवार को बताया था कि मोहल्ले में रहने वाला आमिर नाम का युवक स्कूल और कोचिंग जाते समय उसे परेशान करता है, साथ ही धमकी भी देता है इसी के चलते उसकी बेटी ने यह कदम उठाया हैै स्कूली छात्रा की आत्महत्या से परिजन और स्थानीय लोग नाराज हुए और उन्होंने सडक पर उतरकर चक्का जाम किया, साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

