Hyderabad Girl Student Suicide Case: हैदराबाद में कॉलेज के हॉस्टल से कूद कर छात्रा ने दी जान
एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक निजी जूनियर कॉलेज में दाखिला लेने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को कथित तौर पर छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली
हैदराबाद, 13 जून: एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक निजी जूनियर कॉलेज में दाखिला लेने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को कथित तौर पर छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना निजामपेट के बचुपल्ली इलाके के नारायणा कॉलेज हॉस्टल में हुई. यह भी पढ़े: Telangana Students Suicide Case: तेलंगाना में 12वीं के परिणाम आने के बाद 6 छात्रों ने की आत्महत्या, जानें सुसाइड को लेकर पुलिस ने क्या कहा
छात्रों ने 11 वीं कक्षा की छात्रा का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा और कॉलेज के अधिकारियों को इसकी सूचना दी कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दियालड़की कामारेड्डी शहर की रहने वाली थी और एक सप्ताह पहले ही उसके माता-पिता ने उसे कॉलेज में भर्ती कराया था.
वह कॉलेज के छात्रावास में रहती थी युवती के इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की सीमा के तहत केपीएचबी थाने में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

