Phalodi Road Accident: राजस्थान के फलोदी में बड़ा हादसा, स्कूल की वाहन पलटने से 2 बच्चों की मौत, 9 जख्मी (Watch Video)
राजस्थान के फलोदी में बड़ा हादसा हुआ है. एक निजी स्कूल की वाहन पलटने से 2 बच्चों की मौत हुई हैं. वहीं 9 छात्र इस हादसे में जख्मी हुए हैं. हादसा फलोदी जिले के रणीसर गांव में मोरिया पड़ियाल मार्ग पर हुआ है.
Phalodi Road Accidenet: राजस्थान के फलोदी में बड़ा हादसा हुआ है. एक निजी स्कूल की वाहन पलटने से 2 बच्चों की मौत हुई हैं. वहीं 9 छात्र इस हादसे में जख्मी हुए हैं. हादसा फलोदी जिले के रणीसर गांव में मोरिया पड़ियाल मार्ग पर हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दोंनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार बच्चे मरुस्थल पब्लिक स्कूल के थे. जिन स्कूल की वाहन सुबह-सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी. जिस बीच स्कूल की कैम्पर गाड़ी मोरिया से पड़ियाल मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होने के बाद पलटकर खाईं में जा गिरी. जिसके बाद गाड़ी में सवार चीख पुकार मच गई.
फलोदी में स्कूल की वाहन पलटने से 2 बच्चों की मौत
स्कूली गाड़ी पलटने से दो बच्चों की मौत, 9 बच्चे हुए घायल | Phalodi News#FINVideo #RajasthanWithFirstIndia #Phalodi @Phalodi_Police @Phalodidmdc pic.twitter.com/4Y6ixixtfV
— Anil Rajpurohit (@Anilpurohitbjp) September 9, 2024
हादसे के बाद घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे जख्मी होने की वजह से दर्द से कराह रहे हैं और डरे हुए भी हैं.वहीं हादसे की सूचना मिलते भी बच्चों के अभिभावक अस्तपाल पहुंच चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

