VIDEO: गुरुग्राम में चालान से बचने के लिए ड्राइवर ने की भागने की कोशिश, कार की बोनट पर कूदे सिपाही को घसीटा
कार चलाने वाला शख्स गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था
नई दिल्ली: गुरुग्राम (Gurugram) में बुधवार को सिग्नेचर टावर चौक (Signature Tower Chowk) के पास कार चला रहे एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बचने के लिए उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार पर कूद गया जिसके बाद कार चला रहे शख्स ने उसे कुछ दूर तक घसीटा. ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटा गया. इस पूरे घटना की वीडियो वहां मौजूद दूसरे ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनाई है.
दरअसल, कार चलाने वाला शख्स गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था. यह देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी रोकने को कहा. कार चला रहे शख्स से जब कागजात मांगा गया तो वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करने लगा और फिर भागने की कोशिश की. तभी ट्रैफिक सिपाही कार पर कूदकर गाड़ी रोकने की कोशिश की.
#WATCH: Man stopped by traffic police for driving on the wrong side near Signature Tower Chowk in Gurugram, dragged traffic personnel on the bonnet of his car when the personnel tried to stop him. He was later arrested & the car was also seized. #Haryana (19.12.18) pic.twitter.com/BbyN79ysIW
— ANI (@ANI) December 20, 2018
बाद में उस शख्स को पकड़ कर सेक्टर 29 पुलिस थाने में ले गए जहां आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

