एजेंसी न्यूज

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में बुधवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
(Photo Credits File)

जयपुर, 30 अप्रैल: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में बुधवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, बीकानेर-चित्तौड़गढ़ में 45 डिग्री, गंगानगर में 44.2 डिग्री, जोधपुर में 44 डिग्री, चूरू में 43.4 डिग्री, वनस्थली में 43.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 42.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

मई में आग उगलेगा सूरज, हीटवेव के दिन भी होंगे अधिक, राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार और महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी प्रमुख स्थानों पर मंगलवार रात का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसी तरह दो व तीन मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

राज्य में आंधी व बारिश की गतिविधियां चार से सात मई को भी जारी रहेंगी. राज्य में दो मई से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने व भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. वहीं, बीते चौबीस घंटे में गंगधार (झालावाड़) में 3.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).