देश

कोरोना का कहर: धारावी में आज कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 1621 हुई

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप कही देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. जी हां महाराष्ट्र में इस महामारी के अबतक 52 हजार 6 सौ 67 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 1 हजार 6 सौ 95 लोगों की मौत हुई है. इसी बीच खबर आ रही है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी इलाके में मंगलवार यानि आज कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए हैं.

कोरोना का कहर: धारावी में आज कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 1621 हुई
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का सबसे ज्यादा प्रकोप कही देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. जी हां महाराष्ट्र में इस महामारी के अबतक 52 हजार 6 सौ 67 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 1 हजार 6 सौ 95 लोगों की मौत हुई है. इसी बीच खबर आ रही है कि एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी (Dharavi) इलाके में मंगलवार यानि आज कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए हैं. इन नए मामलों के साथ ही धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1 हजार 6 सौ 21 हो गई है. इसके अलावा धारावी में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से 60 लोगों की मौत हुई है.

बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो में अबतक यहां इस जानलेवा वायरस के 52 हजार 6 सौ 67 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा राज्य में इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने से 1 हजार 6 सौ 95 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से अबतक 15 हजार 7 सौ 86 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- संकट के बीच सत्ता परिवर्तन में रुचि नहीं, हम कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं

वहीं बात करें पुरे देश के बारे में तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किए नए आंकड़ें के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार के पार चली गई है.

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 45 हजार 3 सौ 80 पहुंच गई है. अब तक 4 हजार 1 सौ 67 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से हुई है. साथ ही 60 हजार 4 सौ 91 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं. देश में मौजूदा समय में कोरोना के 80 हजार 7 सौ 22 एक्टिव केस हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).