देश

तमिलनाडु: शादी में दुल्हे को गिफ्ट में मिला 5 लीटर पेट्रोल

एक विवाह समारोह में दूल्हे को मिला उपहार चर्चा का विषय बन गया है. दुल्हे को ऐसा अजीबों-गरीब उपहार मिला है जिसके बारे में सभी बात कर रहें हैं. दरअसल दूल्हे को उसके दोस्तों ने पांच लीटर पेट्रोल उपहार स्वरूप दिया.

तमिलनाडु: शादी में दुल्हे को गिफ्ट में मिला 5 लीटर पेट्रोल
(प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credits: PTI

तमिलनाडु:  यहां एक विवाह समारोह में दूल्हे को मिला उपहार चर्चा का विषय बन गया है. दुल्हे को ऐसा अजीबों-गरीब उपहार मिला है जिसके बारे में सभी बात कर रहें हैं. दरअसल दूल्हे को उसके दोस्तों ने पांच लीटर पेट्रोल उपहार स्वरूप दिया. तमिलनाडु के एक क्षेत्रीय तमिल टीवी चैनल ‘पुथिया तलाईमुरई’ की खबर के अनुसार, विवाह समारोह के दौरान जब नवदंपती मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे तभी दूल्हे के दोस्त पांच लीटर पेट्रोल की केन लेकर वहां पहुंच गए. जिसे नवदंपती ने  चारों तरफ ठहाकों के बीच इस उपहार को स्वीकार किया.

तमिलनाडु के एक रीजनल चैनल ने इस घटना का 39 सेकेंड का वीडियो दिखाया. गौरतलब है कि, तमिलनाडु में इन दिनों पेट्रोल के दाम 85.15 रुपये प्रति लीटर हैं.

वहीं इस उपहार को लेकर दूल्हे के दोस्तों ने कहा है कि, इतना महंगा पेट्रोल उपहार के रूप में जरूरत की वस्तु बन गया है. इस उपयोगिता को देखते हुए उन्होंने इसको दूल्हे को उपहार में देने का फैसला किया. यह भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की तोड़ी कमर, सोमवार को फिर बढ़े दाम, जानें आज कितनी हो गई कीमत

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).