पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता मुहम्मद खालिद खान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल के वर्धवान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की बाइकसवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bangal) के वर्धवान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की बाइकसवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के परिवार ने कथित हत्यारों की पहचान की है. कुल्टी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के पार्षद मुहम्मद खालिद खान (Muhammad Khalid Khan) की शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमें शिकायत मिली है. इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है."मृतक के भाई के अनुसार, खान अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तीन बाइकसवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं। उन्होंने तीन संदिग्धों का नाम कादर शेख, टिंकू शेख और शाहिद शेख बताया.
इस वारदात को लेकर आसनसोल नगरपालिका के महापौर जितेंद्र तिवारी और तृणमूल नेता ने कहा, "उनके परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने हमलावरों को देखा है."
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, 18 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
\