देश

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता मुहम्मद खालिद खान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के वर्धवान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की बाइकसवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता मुहम्मद खालिद खान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bangal) के वर्धवान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की बाइकसवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.  मृतक के परिवार ने कथित हत्यारों की पहचान की है. कुल्टी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के पार्षद मुहम्मद खालिद खान (Muhammad Khalid Khan) की शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमें शिकायत मिली है. इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है."मृतक के भाई के अनुसार, खान अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तीन बाइकसवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं। उन्होंने तीन संदिग्धों का नाम कादर शेख, टिंकू शेख और शाहिद शेख बताया.

इस वारदात को लेकर आसनसोल नगरपालिका के महापौर जितेंद्र तिवारी और तृणमूल नेता ने कहा, "उनके परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने हमलावरों को देखा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).