मैथिली ठाकुर की जीत पर खुश हुए 'भाभी जी घर पर हैं' के तिवारी जी, कहा- जीत पक्की थी
टीवी के पॉपुलर शो "भाभी जी घर पर हैं" के रोहिताश्व गौर आज भी घर-घर में तिवारी जी के नाम से फेमस हैं. उनकी और अंगूरी भाभी की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अब रोहिताश्व गौर मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनावों में हुई जीत से खुश हैं और उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया है. रोहिताश्व गौर टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं.
नई दिल्ली, 21 नवंबर : टीवी के पॉपुलर शो "भाभी जी घर पर हैं" के रोहिताश्व गौर आज भी घर-घर में तिवारी जी के नाम से फेमस हैं. उनकी और अंगूरी भाभी की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अब रोहिताश्व गौर मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनावों में हुई जीत से खुश हैं और उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया है. रोहिताश्व गौर टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं. वे भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर के फैन हैं और उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मैथिली को वोट करने की अपील की थी. अब उन्होंने अपनी और मैथिली की फोटो शेयर की है, जो उनके सीरियल के सेट की ही है.
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "आखिर हमारी प्यारी बेटी मैथिली जीत गई, सबसे कम उम्र की विधायक. हाल ही में जब मैंने एक वीडियो में मैथिली को जिताने के लिए आप लोगों से रिक्वेस्ट की तो आपने मुझे बुरा भला भी कहा था, लेकिन पता नहीं क्यों बार-बार मेरी आत्मा कह रही थी कि ये जीत पक्की है." उन्होंने आगे लिखा, 'ये फोटो हमारे भाभीजी के सेट की है जिसे देखने मैथिली अपने पापा के साथ आई थी. भाभीजी घर पर है उनके परिवार का पसंदीदा सीरियल है. यह भी पढ़ें : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रांची में विशाल यूनिटी मार्च, नशामुक्ति और स्वदेशी की ली शपथ
बता दें कि बिहार चुनाव से पहले रोहिताश्व गौर ने मैथिली ठाकुर की वोट देने की अपील करते हुए एक वीडियो डाला था और उन्होंने मैथिली को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की बात कही थी. इस वीडियो के पोस्ट होते ही यूजर्स ने रोहिताश्व गौर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. यूजर्स का मानना था कि एक बहुमुखी प्रतिभा के एक्टर को किसी एक पार्टी का प्रचार नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा था, "मुझे तो यही लगता है कि आपको राजनीति में नहीं आना चाहिए था. आपका करियर संगीत में ही इतना उज्ज्वल था कि किसी और की जरूरत ही नहीं थी आपको. ये डिसीजन बिल्कुल समझ नहीं आया."
एक अन्य ने लिखा था, "मैथिली ठाकुर को राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वे अपने किसी विकास कार्य के लिए नहीं बल्कि बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने की वजह से जीत गई हैं. उनका देश के विकास और समाज के कल्याण में कोई योगदान नहीं था." हालांकि इन सब कमेंट्स को दरकिनार करते हुए रोहिताश्व गौर ने मैथिली ठाकुर की जीत पर खुशी जाहिर की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2025 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

