महाराष्ट्र: बाघिन 'अवनी' की हत्या पर भड़की मेनका गांधी, कहा- CM फडणवीस वन मंत्री को करें बर्खास्त
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बाघिन अवनि के मारे जाने को लेकर एक पत्र के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से अनुरोध किया है कि वह अपने वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को पद से ‘बर्खास्त करने’ पर विचार करें.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बाघिन अवनि के मारे जाने को लेकर एक पत्र के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से अनुरोध किया है कि वह अपने वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को पद से ‘बर्खास्त करने’ पर विचार करें. मंगलवार को मीडिया में मेनका गांधी द्वारा फड़णवीस को लिखा एक पत्र जारी हुआ. >इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा है, ‘‘मैं आपसे बाघिन की अवैध हत्या को लेकर जिम्मेदारी तय करने का निवेदन कर रही हूं.
पर्यावरण एवं वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को पद से बर्खास्त करने पर विचार करें.'' केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘अगर पर्यावरण एवं वन मंत्री जानवरों को बचाने के बदले उनकी हत्या कराते हैं तो वह निश्चित रूप से अपने कर्तव्य का पालन करने में विफल रहे हैं. यह कुछ ऐसा ही है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री बच्चों की तस्करी करने वालों के लिये काम करे.'' गांधी ने कहा कि वह पिछले दो महीने से राज्य के वन मंत्री से बाघिन को लेकर बात कर रही थीं और उनसे बाघिन को शांत कराने और अलग रखने का आग्रह कर रही थीं. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: बाघिन अवनि की ‘हत्या’ पर भड़की मेनका गांधी कहा- हत्या के पीछे महाराष्ट्र के मंत्री है जिम्मेदार
यह कुछ ऐसा ही है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री बच्चों की तस्करी करने वालों के लिये काम करे.'' गांधी ने कहा कि वह पिछले दो महीने से राज्य के वन मंत्री से बाघिन को लेकर बात कर रही थीं और उनसे बाघिन को शांत कराने और अलग रखने का आग्रह कर रही थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2018 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

