देश

पंजाब में मजीठिया पर कसा शिकंजा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बोले- तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को विधायक बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे खिलाफ हो रही कार्रवाई पर कहा कि तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा.

पंजाब में मजीठिया पर कसा शिकंजा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बोले- तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली, 25 जून : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को विधायक बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे खिलाफ हो रही कार्रवाई पर कहा कि तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी साफ राजनीति करने के लिए आई है. दोनों नेताओं ने समाज के लिए काम किया है. एक जमाने में कहा जाता था कि अच्छे लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, आम आदमी पार्टी ने यह धारणा तोड़ी है. राजनीति में आकर मेहनत करनी है, देश की जनता साफ राजनीति चाहती है. जिस तरह की जीत है, वो अद्भुत है. दो साल बाद पंजाब में चुनाव है. इसी विधानसभा में पिछली बार के मार्जिन से ज्यादा वोट मिली है. इस बार लोग और ज्यादा सपोर्ट करेंगे. पंजाब में मान सरकार अच्छा काम कर रही है. पिछली बार पंजाब में 92 सीट आई थी और इस बार 100 पार करनी चाहिए." यह भी पढ़ें : मिजोरम पुलिस और बीएसएफ ने भारी मात्रा में 7.62 एमएम के कारतूस जब्त किए

अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा, "पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और दिल्ली-हरियाणा में नशा बिक रहा है, लेकिन जिस किस्म की नशे पर चोट पंजाब में चल रही है और बड़े-बड़े तस्करों को पकड़ा जा रहा है. वहां बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. जिन लोगों ने पंजाब को नशे में धकेल दिया था, वो सरकारी मंत्री थे. आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पंजाब में है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो."

केजरीवाल ने इस दौरान गुजरात की राजनीति पर भी बात की. उन्होंने कहा, "गुजरात की जनता त्रस्त है और गुजरात की जीत 2027 के चुनाव का इशारा है. गुजरात की जनता के पास विकल्प नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी अब एक विकल्प है. कांग्रेस विकल्प नहीं है, बल्कि वह भाजपा की गोद में है. गुजरात में आम आदमी पार्टी के साथ धोखा किया है. पिछली बार पांच सीट पर चुनाव था तो हमने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, अब जब हम चुनाव लड़ रहे थे तो कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया. हमने 5 सीट छोड़ी वो फिर भी हार गए. कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है. आम आदमी पार्टी देश, गुजरात और पंजाब के लिए लड़ रही है. गुजरात और पंजाब के चुनाव सेमीफाइनल साबित होंगे. आने वाले चुनाव में हम 100 से ज्यादा सीट लेंगे और गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे."

गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "गुजरात और पंजाब विधानसभा उपचुनावों में हमारी जीत के बाद दोनों राज्यों के नेतृत्व ने आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. नवनिर्वाचित विधायकों ने केजरीवाल का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा. यह एक खुशी का अवसर था, क्योंकि गुजरात और पंजाब की टीमों ने इतनी मेहनत की थी, उनको दिल्ली आने और अपने नेता से जुड़ने का अवसर मिला."

बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "इस बारे में विस्तृत जानकारी पंजाब सरकार या विजिलेंस अधिकारी ही दे सकते हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने हमेशा से ही नशे और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. हमारी पार्टी पूरी तरह से ईमानदार लोगों की पार्टी है. चाहे कोई हमारी पार्टी का हो या किसी और पार्टी का, अगर कोई गलत काम करता है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हम सबका एक ही मिशन है कि अगर कोई नशा फैलाता है या गलत कामों में शामिल है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).