Assam Assembly Election 2021: असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त
चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन विशेष केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई.
गुवाहाटी, 18 मार्च : चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) के लिए तीन विशेष केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय से यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के मुताबिक, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुदर्शन श्रीनिवासन को विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, जबकि पूर्व आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
बयान के मुताबिक, पूर्व आईआरएस अधिकारी नीना निगम को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. यह भी पढ़ें : ‘सोशल मीडिया पर महिलाओं की नग्न तस्वीर को 24 घंटे में हटाना होगा’- रविशंकर प्रसाद
चुनाव आयोग ने अब तक कुल 90 सामान्य, 31 पुलिस और 53 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव होने हैं. मतगणना दो मई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

