Noida Accident: नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग के पास हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
नोएडा, 21 अप्रैल : नोएडा (Noida) में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह (Alok Singh) के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग के पास हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. व्यक्ति को एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. शव की पहचान नहीं हो पायी है.
उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में पूरन नामक व्यक्ति की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : Rajasthan Jail Break: राजस्थान की नोखा जेल से 5 कैदी फरार
प्रवक्ता ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी के निवासी बीरेश कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. बीरेश को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 50 स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

