एजेंसी न्यूज

West Bengal: पश्चिम बंगाल में डंपर की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्द्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर तेज गति से आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

West Bengal: पश्चिम बंगाल में डंपर की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), 14 फरवरी : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व वर्द्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर तेज गति से आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अलिशा बस अड्डे के बाहर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दिहाड़ी मजदूर बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मजदूर बांकुड़ा जिले जा रहे थे तभी कोलकाता जा रहे एक डंपर की चपेट में आ गए. यह भी पढ़ें : Noida: 12 वर्षीय छात्र अपने घर के बाहर से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

अधिकारी ने बताया कि डंपर की चपेट में आने के बाद दंपति और उनकी बहू को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि हादसे में घायल महिला को अलिशा इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).