देश

Andhra Pradesh: अनंतपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 बच्चों समेत तीन की मौत, छह लोग मलबे में फंसे

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है.

Andhra Pradesh: अनंतपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 बच्चों समेत तीन की मौत, छह लोग मलबे में फंसे
आंध्र प्रदेश मलबा (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 20 नवंबर: आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है. Bihar: कार्तिक पूर्णिमा में स्नान के दौरान डूबने से 5 लड़कियों सहित 7 की मौत

निर्माणाधीन इमारत आसपास के दो घरों पर गिर गई, जिससे 15 लोग मलबे में दब गए. बचावकर्मियों ने एक महिला और दो बच्चों के शव निकाले. उन्होंने छह लोगों को रेस्क्यू भी किया. बाकी छह लोग मलबे में दबे हुए है और माना जा रहा है कि वे जीवित हैं. नगर पालिका, पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य विभागों के बचावकर्मी मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

अधिकारियों का मानना है कि शुक्रवार से इस क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से निर्माणाधीन ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिससे यह हादसा हुआ है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण प्रसाद और राजस्व मंडल अधिकारी वेंकट रेड्डी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).