एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: नागपुर में ट्रैक्टर पलटने से तीन सवारियों की हुई मौत, चालक और श्रमिक गंभीर रूप से हुए घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के भिवापुर के निकट एक ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी . पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार अपराह्न की है.

महाराष्ट्र: नागपुर में ट्रैक्टर पलटने से तीन सवारियों की हुई मौत, चालक और श्रमिक गंभीर रूप से हुए घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

नागपुर, 26 दिसंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) जिले के भिवापुर के निकट एक ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी . पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार अपराह्न की है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ श्रमिक ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे जिन्हें एक वाहन में लकड़ी लादनी थी . भिवापुर तालुका के सेलोती गांव से यह श्रमिक ट्रैक्टर पर सवार हुये थे.’’ उन्होंने बताया, ‘‘तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह पलट गया."

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणे में पर्यटन स्थलों पर रात में कर्फ्यू लगाने की योजना, ठाणे में कोविड-19 के 416 नए मामले

इस हादसे में दो श्रमिक एवं चालक को गंभीर चोट आयी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).