Hyderabad Road Accident: हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, कार हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों मौत, 2 जख्मी
हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक कार के रेलिंग से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब दोस्तों का एक समूह शनिवार तड़के सैर पर निकला था.
हैदराबाद, 21 जनवरी: हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक कार के रेलिंग से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब दोस्तों का एक समूह शनिवार तड़के सैर पर निकला था. पांच लोग एक कार में पहाड़ी शरीफ रोड से होते हुए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे गए थे.
बाद में वे हवाई अड्डा होकर श्रीशैलम राजमार्ग की ओर चले गए. पुलिस ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही तेज रफ्तार कार पहाड़ी शरीफ पुलिस थाने की सीमा के तहत ममीदिपल्ली गांव में अदानी एयरोस्पेस पार्क के पास सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई. नईमुद्दीन (21) और मुस्कान मेराज (22) गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस के मुताबिक, पांचों हैदराबाद के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. फतेह दरवाजा निवासी साजिद के साथ चार अन्य लोग भी थे, जिनमें लंगर हौज और टोली चौकी निवासी दो महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

