देश

मुंबई में ऑटो रिक्शा के ईंधन टैंक में विस्फोट, 3 घायल

मुंबई के कांदिवली में एक सीएनजी स्टेशन पर ऑटोरिक्शा के ईंधन टैंक में विस्फोट से तीन लोग घायल हो गए.

मुंबई में ऑटो रिक्शा के ईंधन टैंक में विस्फोट, 3 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Facebook)

मुंबई: मुंबई के कांदिवली में एक सीएनजी स्टेशन पर ऑटोरिक्शा के ईंधन टैंक में विस्फोट से तीन लोग घायल हो गए. यह ऑटोरिक्शा सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने गया था. यह घटना सुबह लगभग आठ बजे एस.वी.रोड पर मिलाप सिनेमा के पास एचपीसीएल के सीएनजी स्टेशन पर हुई.

ऑटोरिक्शा एमएच-47-सी-2747 का ईंधन टैंक रिफ्यूल कराते समय फट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक भी हैं. घायलों में अनिल शिवराम मोरे (57), सोहेल कमल शेख (57) और शैलेश के.तिवारी (25) हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है. उन्हें पास के टुंगा अस्पताल ले जाया गया और पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).