Bengaluru Shocker: घर में परिवार के तीन सदस्य पाए गए मृत, प्राथमिक जांच से आत्महत्या का अनुमान

बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय यशोदा, उनके बेटे नरेश गुप्ता (36) और बेटी सुमना गुप्ता (41) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतकों ने आत्महत्या की थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय यशोदा, उनके बेटे नरेश गुप्ता (36) और बेटी सुमना गुप्ता (41) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतकों ने आत्महत्या की थी. मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस के मुताबिक, यशोदा अपने बच्चों नरेश और सुमन के साथ रहती थी. नरेश ठेकेदार था और दोनों भाई-बहन अविवाहित थे. परिवार चार महीने पहले वर्तमान फ्लैट में शिफ्ट हुआ था. यशोदा के तीन बच्चे थे और एक और बेटी अपने पति के साथ राजाजीनगर इलाके में रहती थी. यशोदा के रिश्तेदारों ने उनकी दूसरी बेटी को उनके फोन कॉल नहीं उठाने के बारे में सूचना दी. यह भी पढ़े: Telangana Shocker! अज्ञात लोगों ने किया 18 वर्षीय लड़की का आपहरण, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद (Watch Video)

जब बेटी अपने घर आई तो घटना का पता चला. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस को शक है कि तीनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यशोदा के पति की चार महीने पहले मौत हो गई थी. परिवार ने अपना सारा सामान एक अनाथालय को दान कर दिया था और दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे. सूत्रों से पता चला है कि यशोदा की बेटी सुमन अक्सर बीमार रहती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड