देश

बिहार में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या

बिहार के शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई.

बिहार में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या
प्रतिकात्मक चित्र (Photo Credits: ANI)

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. अरियारी के थाना प्रभारी आऱ क़े प्रसाद ने शनिवार को बताया,"शुक्रवार को देवपुरी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी सुमन देवी (28) का अपने ही सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस बात से नाराज और परेशान सुमन ने रात में अपनी चार साल की बेटी पीहू और दो साल के बेटे आदित्य के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली."

उन्होंने कहा,"घर के लोगों को जब इसका पता चला तो, सभी को इलाज के लिए नालंदा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान सुमन की भी मौत हो गई."

प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).