इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी कर लें जरूरी लेनदेन
इस सप्ताह देश के अधिकांश राज्यों में बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे. बैंकों में ये छुट्टियां छुट्टियां ईद-ए-मिलाद, गुरु नानक जयंती और चौथे शनिवार के कारण हैं. तीन दिन तक पड़ने वाले इन छुट्टियों से आपको बैंकिंग लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इस सप्ताह देश के अधिकांश राज्यों में बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे. बैंकों में ये छुट्टियां छुट्टियां ईद-ए-मिलाद, गुरु नानक जयंती और चौथे शनिवार के कारण हैं. तीन दिन तक पड़ने वाले इन छुट्टियों से आपको बैंकिंग लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप अपने जरुरत का पैसा एटीएम से अभी निकाल लें. क्योंकि बैंक बंद रहने की स्थिति में एटीएम में भी पैसा खत्म हो सकता हैं.
बता दें कि 21 नवंबर को ईद-उल मिलांद की सरकारी छुट्टी है, वहीं 23 नवंबर को गुरुनानक जयंती है. इस दिन भी सरकारी छुट्टी के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 24 नवंबर को चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार को अधिकांश बैकों की छुट्टी होती है.
कहां कितनी छुट्टी
मुबंई समेत पूरे महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली, हैदराबाद, रायपुर, रांची, श्रीनगर, देहरादून, जम्मू, श्रीनगर, कानपूर और लखनऊ में बैंक 3 दिन ( बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद रहेंगे. इसके अलावा अहमदाबाद, बंगलुरु, भोपाल, चेन्नई जैसे शहरों में केवल बुधवार और शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में गुरुनानक जयंती की छु्टी नहीं है इसलिए 23 नवंबर को यहां बैंक खुले रहेंगे. जबकि अगरतला, भुवनेश्वर, गैंगटोक, इंफाल, गोवा, पटना जैसे शहरों में बैंक केवल 1 दिन चौथे शनिवार को बंद रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

