SM Krishna Passes Away: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक में तीन के लिए शोक घोषित, कर्नाटक में बुधवार को छुट्टी

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटका के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 90 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

(Photo Credits ANI)

SM Krishna Passes Away: भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटका के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 90 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. एसएम कृष्णा के निधन पर कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा. वहीं उनके योगदान को याद करते हुए, राज्यभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. क्योंकि एसएम कृष्णा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम निर्णय लिए थे.

वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कल पूरे कर्नाटक राज्य में एक दिन की सरकारी छुट्टी का आदेश दिया है. इसके साथ ही सरकार की तरफ से ऐलान हुआ हैकि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. यह भी पढ़े: SM Krishna Passes Away: भारत के पूर्व विदेश मंत्री सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार

राष्ट्रपति मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया:

पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने दुख जताया है. यह भी पढ़े: SM Krishna Passes Away: भारत के पूर्व विदेश मंत्री सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। लिखा, " एस.एम. कृष्णा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान विभिन्न पदों पर लोगों की सेवा की राज्य विधानसभा और संसद के सदस्य से लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल तक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के लिए लोगों का स्नेह अर्जित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाए.

खड़गे ने ने जताया दुख:

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन से बेहद दुखी हूं। विकास के सच्चे प्रणेता, उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सहकर्मियों के रूप में काम किया। उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और असाधारण सार्वजनिक सेवा ने कर्नाटक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कल्याण और विकास के बीच संतुलन बनाने के उनके दृष्टिकोण ने बेंगलुरु के परिवर्तनकारी प्रतिमान पर वैश्विक छाप छोड़ी। उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

प्रियंका गांधी ने जताया दुख:

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, "कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा के निधन से बहुत दुःख हुआ, उनके योगदान ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरू को वैश्विक मानचित्र पर स्थान दिलाया। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री का 10 दिसंबर की सुबह 92 वर्ष की आयु में उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे। अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाने वाले एस एम कृष्णा का राजनीतिक करियर पांच दशक से भी ज्यादा समय तक शानदार रहा है. (इनपुट एजेंसी)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट