Rajasthan Shocker: गैंगरेप के बाद कपड़े भी फाड़ ले गए बदमाश, शरीर पर जख्मों के निशान, मदद मांगी तो लोगों ने समझा पागल

आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. बदहवाश महिला ने जब लोगों मदद मांगी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी सहायता नहीं की.

Rajasthan Shocker: राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. कुछ आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. बदहवाश महिला ने जब लोगों मदद मांगी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी सहायता नहीं की. दिल दहला देने वाली ये घटना गंगापुर थाना क्षेत्र की है.

 खाना खाने के बाद महिला टहलने के लिए सड़क पर निकली थी. इसी दौरान 3 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद उसे जीप में डाल लिया. आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को निर्वस्त्र छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. आरोपियों ने उसका शरीर बुरी तरह नोचा. निर्वस्त्र हालत में पीड़िता सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगी तो लोगों ने उसे पागल समझा. Sex Racket In Goa Busted: गोवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में इजराइल और केन्या की दो महिलाओं की किया गिरफ्तार

इस बीच एक शख्स ने महिला की आपबीती सुनी और फिर पुलिस को वारदात की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अपनी जीप के सीट कवर से पीड़िता का शरीर ढका फिर उसे थाने ले गई. इसके बाद महिला सिपाही के कपड़े मंगवाकर उसे पहनने के लिए दिए गए. पुलिस ने पीड़िता  का मेडिकल कराया.

भीलवाड़ा पुलिस ने घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले आरोपी नशे में थे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठे किए. घटनास्थल पर पुलिस को टूटी चूड़ियां भी मिली हैं.

घटना को लेकर गंगापुर पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम बिश्नोई ने कहा कि महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया. पीड़िता के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की  गिरफ्तारी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड