Mumbai Terror attack threat: मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे संदेशों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए: अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस को मिले उन संदेशों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, जिनमें ''26/11 जैसे हमले'' की धमकी दी गई है।

अजित पवार (Photo credit: ANI)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस को मिले उन संदेशों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, जिनमें ''26/11 जैसे हमले'' की धमकी दी गई है, अजित ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले पर गौर करने की जरूरत है. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पवार ने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य का पुलिस विभाग ऐसी स्थितियों से निपटने में काफी सक्षम है. मुंबई पुलिस की यातायात विंग को अपने हेल्पलाइन नंबर पर कई लिखित संदेश मिले हैं, जिनमें ''26/11 जैसे हमले'' की धमकी दी गई है.

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में सिलसिलेवार आंतकवादी हमले हुए थे, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, पवार ने कहा, ''राज्य सरकार को इस खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारी पुलिस ऐसी स्थितियों में बहुत सक्षम है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों को भी इस मामले को देखना चाहिए'' उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य को ऐसी धमकियां मिलें तब केंद्रीय और अन्य सभी एजेंसियों को उन पर गौर करना चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड