देश

Jharkhand JMM Central Committee: ऐसे बनी झामुमो की सेंट्रल कमेटी, पिता अध्यक्ष, पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, पत्नी उपाध्यक्ष, बहू महासचिव, बेटी और दूसरे बेटे को भी जगह

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा की सेंट्रल कमेटी करीब पौने दो साल बाद पुनर्गठित की गई है

Jharkhand JMM Central Committee: ऐसे बनी झामुमो की सेंट्रल कमेटी, पिता अध्यक्ष, पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, पत्नी उपाध्यक्ष, बहू महासचिव, बेटी और दूसरे बेटे को भी जगह
Photo Credits: IANS

रांची, 7 अगस्त: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा की सेंट्रल कमेटी करीब पौने दो साल बाद पुनर्गठित की गई है इस कमेटी में सीएम हेमंत सोरेन को मिलाकर उनके परिवार के कुल छह सदस्यों को अहम पदों की जिम्मेदारियां मिली हैं हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और उनके पिता शिबू सोरेन केंद्रीय अध्यक्ष. यह भी पढ़े: पूर्व CM शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, चेस्ट में संक्रमण के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती

दरअसल, 18 दिसंबर 2021 को रांची में पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन हुआ था इसमें केवल इन्हीं दो पदों के लिए हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन को सर्वसम्मति से चुना गया था पार्टी ने इन दोनों के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सेंट्रल कमेटी के पुनर्गठन का निर्णय उन्हीं पर छोड़ दिया था.

लंबे इंतजार के बाद अब कमेटी का नए सिरे से ऐलान किया गया है इसमें शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है, वहीं उनके दिवंगत बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को पार्टी महासचिव बनाया गया है सीता सोरेन जामा क्षेत्र से झामुमो की विधायक भी हैं.

शिबू सोरेन के पुत्र और हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं। वह भी दुमका क्षेत्र के विधायक हैं इसी तरह शिबू सोरेन की पुत्री अंजलि सोरेन को भी केंद्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह दी गयी है इस तरह केंद्रीय कार्यकारिणी में परिवार के छह लोगों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी केंद्रीय समिति में पार्टी के प्रायः सभी प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है अरसे से खाली पड़े कोषाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की गई है.

केंद्रीय समिति में आठ उपाध्यक्ष, नौ महासचिव और सात सचिव समेत प्रवक्ताओं और कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हैं इसे पार्टी की चुनावी तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है लगभग दो साल से केंद्रीय समिति के गठन का प्रस्ताव लंबित था हाल ही में हरमू में आयोजित पार्टी के महाधिवेशन में केंद्रीय कमेटी के गठन पर विमर्श हुआ था.

केंद्रीय कमेटी झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्षस्थ कमेटी है कमेटी तमाम रणनीतिक मुद्दों पर विमर्श कर निर्णय लेती है नई टीम में मंत्रियों और दल के सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है अक्सर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने वाले बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम को भी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.

अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा पूरी कमेटी का विवरण : -

उपाध्यक्ष : नलिन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, रूपी सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद और बैद्यनाथ राम

महासचिव : विजय सिंह, फागु बेसरा, विनोद कुमार पांडेय (प्रवक्ता), सुप्रियो भट्टाचार्य (प्रवक्ता), सीता सोरेन, दीपक बिरूवा, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिंडा, बाबूलाल सोरेन

सचिव : योगेंद्र प्रसाद (प्रवक्ता), नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार, समीर मोहंती

कोषाध्यक्ष : विनोद कुमार पांडेय

प्रवक्ता : डॉ. अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय

कार्यकारिणी सदस्य : विजय हांसदा, महुआ माजी, रवीन्द्रनाथ महतो, हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेम्ब्रम, मोहन कर्मकार, डॉ. कमल नयन सिंह. निरल पुरती, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, अमितेश सहाय, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरी, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी, बिट्टू मुर्मू

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).