बीड में 170 पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू है. ऐसे में आज एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक उम्मीदवार ने फील्ड टेस्ट के लिए उत्तेजक इंजेक्शन लेने की घटना सामने आई है. सुबह ही पुलिस को भर्ती के दौरान एक उम्मीदवार पर शक हुआ, उसको हिरासत में लेने के बाद ये पूरा मामला सामने आया. उम्मीदवार पर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू है.
बीड में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया होने की वजह से पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था, और उम्मीदवारों की कडाई से जांच की जा रही थी. इसी दौरान सुबह में मांडवजाळी का रहनेवाला सुनील बहिरवाळ ये फील्ड टेस्ट के लिए उत्तेजक द्रव्य का इंजेक्शन लेकर ग्राउंड पहुंचा था. पुलिस ने उसको ग्राउंड में छोड़ने से पहले उसकी तलाशी ली और इसके बाद उसके बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी बैग से इंजेक्शन मिले. ये भी पढ़े :Dog Terror In Sambhajinagar: संभाजीनगर में कुत्तों का आतंक, सड़क से जा रही लड़की पर किया हमला, नागरिकों में डर का माहौल-Video
इस घटना के बाद पुलिस भर्ती में खलबली मच गई और उम्मीदवार को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उसपर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. कुछ उम्मीदवारों को फील्ड टेस्ट से पहले मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए उत्तेजक इंजेक्शन का उपयोग करते देखा गया है.












QuickLY