Mumbai Shocker: इंस्टाग्राम पर 13 साल की लड़की से की दोस्ती, फिर नाबालिग का किया रेप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Credit -Latestly.Com

मुंबई, 22 अगस्त : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक युवक को 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर हुई थी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक (21) उसे गुजरात ले गया.

आरोपी शहर के गोरेगांव इलाके में एक होटल में काम करता है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की खुद ही घर लौट आई और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. यह भी पढ़ें : Bomb threat in Air India Plane: ‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित

परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, मंगलवार को आरोपी युवक को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट