Sitamarhi Shocker: दारोगा ने महिला सीओ को थाने में किया बंद, रो रोकर छोड़ने की लगाती रही गुहार; बिहार के सीतामढ़ी की घटना (Watch Video)
बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा ने एक महिला सीओ को हवालात में बंद कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीओ रो-रोकर थानेदार से छोड़ने की गुहार लगा रही है.
Sitamarhi Shocker: बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा ने एक महिला सीओ को हवालात में बंद कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीओ रो-रोकर थानेदार से छोड़ने की गुहार लगा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते हफ्ते की है, जब परिहार थाना में शराब नष्ट करने के मुद्दे पर सीओ और थाना प्रभारी के बीच बहस हो गई थी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने सीओ को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में सीओ ने चप्पल से उनकी पिटाई कर दी. इस घटना का पहला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें: Sitamarhi Hit and Run Case: बिहार के सीतामढ़ी में हिट एंड रन मामले में तीन की मौत, छह घायल
दारोगा ने महिला सीओ को थाने में किया बंद
वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल !!
बिहार में महिला सीओ को थानेदार ने थाने में किया बंद, रो रोकर महिला सिपाही से दरवाजा खोलने का लगा रही गुहार, #ViralVideo #Bihar pic.twitter.com/oOeZ1Ny7X6
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) December 7, 2024
सीओ संघ ने जताई नाराजगी
सीओ संघ ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती, वे भूमि विवाद के मामलों में जनता दरबार में शामिल नहीं होंगे. इससे प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है. घटना के बाद डीएम मृत्युंजय पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर विवाद को खत्म करने की कोशिश की थी. लेकिन नया वीडियो वायरल होने से मामला फिर से गरमा गया है.
सवालों के घेरे में प्रशासन
इस घटना ने जिले के प्रशासनिक ढांचे और अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कैसे जिले में शांति बहाल की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

