Mathura: मथुरा के श्री कृष्ण मंदिर की मूर्तियां आगरा की मस्जिद के नीचे दबी हैं- याचिका
मथुरा की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर दावा किया गया है कि ठाकुर कटरा केशव मंदिर की मूर्तियां आगरा में जामा मस्जिद के नीचे दबी हैं.
मथुरा, 15 अप्रैल : मथुरा (Mathura) की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर दावा किया गया है कि ठाकुर कटरा केशव मंदिर की मूर्तियां आगरा में जामा मस्जिद (JAMA Masjid)के नीचे दबी हैं. जिला सरकारी वकील संजय गौर ने बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ज्योति सिंह की अदालत में दायर की गयी.
अपनी याचिका में वकील शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) ने आगरा की जामा मस्जिद या जहांनारा मस्जिद की रेडियोलॉजिकल जांच की मांग की. शैलेंद्र सिंह इस मामले में लखनऊ के पांच याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Bihar में कोरोना के कहर से बिगड़े हालात, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से किया ये विनम्र अनुरोध
गौर ने बताया कि वकील ने यह मांग करते हुए दावा किया कि मथुरा के कटरा केशव देव मंदिर की मूर्तियां मस्जिद के नीचे दफन हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

